Gonda : गोण्डा में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला और लूट, बदमाशों ने घेरकर पीटा, हालत गंभीर
राजेश चतुर्वेदी का जबड़ा टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि हमलावर मारपीट के दौरान उनकी सोने की अंगूठी
गोण्डा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में घर लौट रहे एक बुजुर्ग पर घात लगाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। अल्लीपुर नरहरपुर के रहने वाले राजेश चतुर्वेदी देर रात मसकनवा बाजार से अपना काम पूरा कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। जब वह दौलतपुर ग्रांट प्राथमिक पाठशाला के पास पहुँचे, तभी आरोपी अहमद और उसके साथियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। हमलावरों ने सबसे पहले उनकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की और फिर लाठी-डंडों व चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले में राजेश चतुर्वेदी का जबड़ा टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि हमलावर मारपीट के दौरान उनकी सोने की अंगूठी भी लूट ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई है। थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि मुख्य आरोपी अहमद और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाके में दहशत फैली हुई है।
Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
What's Your Reaction?









