Barabanki : मछली के साथ मखाना उगाकर किसान कमाएंगे दोगुना लाभ, विशेषज्ञों ने दी ट्रेनिंग
प्रगतिशील किसान सुरेश शर्मा के फार्म पर आयोजित किया गया, जहां उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए साथी किसानों का उत्साह बढ़ाया। कृषि विज्ञान केंद्र सीतापुर के अध्यक्ष दया शंकर श्रीवास्तव ने किसानों को सिर्फ खेती तक सीमित न र
बाराबंकी के मसौली ब्लॉक स्थित धानकुट्टी गांव में मखाने की वैज्ञानिक खेती और इससे जुड़े रोजगार के अवसरों को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की विकास परियोजना के तहत हुए इस कार्यक्रम में किसानों को कम लागत में अधिक कमाई के गुर सिखाए गए। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि मछली पालन के साथ मखाने की खेती करना किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे एक ही तालाब से मछली और मखाना दोनों का उत्पादन कर दोहरा मुनाफा कमाया जा सकता है।
यह कार्यक्रम प्रगतिशील किसान सुरेश शर्मा के फार्म पर आयोजित किया गया, जहां उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए साथी किसानों का उत्साह बढ़ाया। कृषि विज्ञान केंद्र सीतापुर के अध्यक्ष दया शंकर श्रीवास्तव ने किसानों को सिर्फ खेती तक सीमित न रहकर मखाना व्यापार से जुड़कर उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मखाने की खेती को लेकर किसानों की हर शंका को दूर किया और तकनीकी बारीकियों को समझाया। वैज्ञानिक शुभम सिंह राठौर ने मखाने की उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक खेती की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई तकनीक को अपनाकर क्षेत्र के किसान अपनी आर्थिक स्थिति को काफी बेहतर बना सकते हैं।
Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
What's Your Reaction?









