Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात

Apr 19, 2026 - 23:36
 0  4
Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लोनार थाना क्षेत्र के बाजपुर नकटौरा गांव में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले पीड़ित रंजीत पुत्र रामशरन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही अमरनाथ, रामशंकर, जंगी, प्रेमनाथ और सोहन ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow