Sambhal : नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, युवक गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग एंगल की भी जांच
विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसे थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार एक अहम
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि किशोरी सुबह खेत पर काम करने गई थी, तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा और उसे पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया।
बाद में उसे थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार एक अहम पहलू यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से जान पहचान और कथित प्रेम प्रसंग था। हालांकि, पुलिस इस एंगल की भी गंभीरता से जांच कर रही है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









