Hardoi : भारी डम्पर के बोझ से नहर की पुलिया टूटी, दस गांवों का रास्ता बंद होने से किसान परेशान

पुलिया टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। ग्रामीण धर्मवीर चौधरी और संतोष कुमार ने बताया कि इस समय गेहूं की कटाई और भूसा ढोने का काम चल रहा है, लेकिन रास्ता टूटने से उन्हें कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। किसानों

By INA News Desk
Apr 19, 2026 - 22:56
48 Views
Hardoi : भारी डम्पर के बोझ से नहर की पुलिया टूटी, दस गांवों का रास्ता बंद होने से किसान परेशान
Hardoi : भारी डम्पर के बोझ से नहर की पुलिया टूटी, दस गांवों का रास्ता बंद होने से किसान परेशान

अतरौली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में नहर पर बनी एक पुलिया गिट्टी से भरे भारी डम्पर के गुजरने के कारण धंस गई। इस हादसे के बाद से ग्रामीणों का मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने के लिए पत्थर लाए जा रहे थे, तभी क्षमता से अधिक वजन होने के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।इस रास्ते के बंद होने से सूरजापुर, गौरा और कुकुरा समेत लगभग दस गांवों का संपर्क भरावन चौराहे से कट गया है। पुलिया टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। ग्रामीण धर्मवीर चौधरी और संतोष कुमार ने बताया कि इस समय गेहूं की कटाई और भूसा ढोने का काम चल रहा है, लेकिन रास्ता टूटने से उन्हें कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए अब लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।ग्रामीणों ने डर जताया है कि अगर नहर में पानी छोड़ा गया तो मिट्टी कटने से समस्या और बढ़ सकती है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। मौके पर मौजूद राधेश्याम, राजकुमार और रामसहाय सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नई पुलिया बनवाने की मांग की है।

Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow