Sitapur : मंगलसूत्र लूटने वाला लुटेरा और चोरी की योजना बना रहे दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की साजिश रच रहे दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खीरी निवासी अशोक मिश्रा और शील के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और घर के ताले तोड़ने के उपकरण
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर लूट की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के पास से लूटा गया मंगलसूत्र और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। कुछ दिन पहले लोहारबाग की रहने वाली निर्मला गुप्ता के गले से बाइक सवार बदमाश ने मंगलसूत्र छीन लिया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए विशेष टीमें बनाई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीक की मदद से आरोपी जलालुद्दीन को आरएमपी ग्राउंड के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि नए मोबाइल की किस्त न भर पाने के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
इसी बीच पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की साजिश रच रहे दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खीरी निवासी अशोक मिश्रा और शील के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और घर के ताले तोड़ने के उपकरण जैसे बेलचा और पेचकस बरामद किए हैं। पुलिस की इस सतर्कता से शहर में चोरी की एक बड़ी घटना टल गई। कोतवाली नगर पुलिस अब इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर रही है। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









