Hathras : वकील पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, सुरक्षा कानून की मांग
सचिन सिसोदिया उस समय हमले का शिकार हुए जब वह रसगंबा गांव से सादाबाद स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के
हाथरस में वकील सचिन सिसोदिया पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा किए गए हमले में अब तक किसी की पकड़ न होने से वकीलों में भारी गुस्सा है। इसके विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने हड़ताल कर दी और अदालती कामकाज से दूर रहे। वकीलों ने मांग की है कि हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए।
सचिन सिसोदिया उस समय हमले का शिकार हुए जब वह रसगंबा गांव से सादाबाद स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सादाबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आगरा भेज दिया गया। सिसोदिया सादाबाद और हाथरस की अदालतों में वकालत करते हैं।
पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर वकीलों में काफी नाराजगी है। हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से वकील सुरक्षा कानून लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वकीलों पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनना बहुत जरूरी है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप
What's Your Reaction?









