Lucknow : उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के संयुक्त तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन
उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर एस.एस. फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक पोत, जिसमें रूई के बण्डल, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुये थे, में अकस्मात आग लग गयी। इस आग को बुझाते समय जहाज
अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जीवन रक्षा कार्यों के संबंध में आम जनता को किया जाएगा जागरूक
लखनऊ : उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जीवन रक्षा कार्यों के संबंध में आम जनता को जागरूक करना है, ताकि आम जनता को विभिन्न अवसरों पर आग लगने की दशा में बरती जाने वाली विभिन्न प्रकार की सावधानियों की जानकारी हो सके एवं जनधन की क्षति को न्यूनतम स्तर पर किया जा सके।
यह जानकारी सूर्यकांत त्रिपाठी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, नि0-महानिदेशक उ0प्र0 अग्निशमन तथा आपात सेवा ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से शुरू किया गया सप्ताह कई चरणों में प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संचालित किया जाएगा। 15 अप्रैल को जनपदीय मुख्यालय व तहसील स्तर पर विद्यमान फायर स्टेशनों के सहयोग से शिक्षा संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध, चित्रकला एवं व्याख्यान का आयोजन तथा 16 से 19 अप्रैल तक जनपदीय मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुखण्डीय भवनों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सभागारों का निरीक्षण, अग्निसुरक्षा से संबंधित जनजागरण, “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज- आग की रोकथाम के लिए एक साथ” के संकल्प पर विशेष रूप से केंद्रित, बहुखण्डीय भवनों में अग्नि निवारण, जीवन संरक्षा एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं की जांच एवं मॉक ड्रिल हेतु अभियान चलाया जाएगा। गोष्ठी के लिए व्यापार मंडल के संभ्रांत व्यक्तियों एवं नागरिकों को बुलाकर विचार-विमर्श किया जाएगा। 20 अप्रैल को ग्रामीण अंचलों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर एस.एस. फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक पोत, जिसमें रूई के बण्डल, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुये थे, में अकस्मात आग लग गयी। इस आग को बुझाते समय जहाज में विस्फोट के कारण मुम्बई अग्निशमन सेवा में 66 कर्मी वीरगति को प्राप्त हुये। वीरगति प्राप्त इन अग्निशमन कर्मियों की पावन स्मृति में भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत वर्ष में अग्निशमन सेवा पहचान के रूप में घोषणा करने पर अग्निशमन सेवाओं द्वारा अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस/ 14 अप्रैल तथा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप
What's Your Reaction?









