Lucknow : यूपी पूर्व सैनिक कल्याण निगम की सुरक्षा सेवाओं पर बढ़ा भरोसा, कई विभागों ने किया अनुबंध नवीनीकरण
निगम के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल शरद बिक्रम सिंह (रिटायर्ड) ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार तथा प्रदेश प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निगम पर जताया गया विश्वास पूर्व सैनिकों के समर्पण
योगी सरकार व प्रदेश प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सहयोग का आभार - मेजर जनरल शरद बिक्रम सिंह (रि०)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम द्वारा प्रदान की जा रही सुरक्षा सेवाओं से संतुष्ट होकर राज्य के विभिन्न विभागों ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए अपने अनुबंधों का नवीनीकरण कर दिया है। प्राप्त जानकारी केअनुसार निगम की सेवाएं संतोषजनक पाए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है, जबकि अन्य विभागों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई प्रक्रिया में है।
निगम के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल शरद बिक्रम सिंह (रिटायर्ड) ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार तथा प्रदेश प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निगम पर जताया गया विश्वास पूर्व सैनिकों के समर्पण और अनुशासन का प्रमाण है। अनुबंध नवीनीकरण कराने वाले प्रमुख विभागों में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल), उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड शामिल हैं।
नवीनीकृत अनुबंध 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी कर दिए गए हैं। निगम के प्रबंध निदेशक ने कहा कि भविष्य में भी सुरक्षा सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक विभाग निगम की सेवाओं का लाभ उठा सकें।
You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप
What's Your Reaction?









