Lucknow : दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का दिनांक 17 व 18 अप्रैल, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन

इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों से प्रदेश के 10 हजार पशुपालकों/दुग्ध उत्पादकों एवं निवेशकों को प्रतिभाग कराते हुए विभाग के क्रिया-कलापों व विभागीय योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। साथ ही वेब कास्टिंग/लाइव यू

Apr 15, 2026 - 23:24
 0  4
Lucknow : दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का दिनांक 17 व 18 अप्रैल, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन
Lucknow : दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का दिनांक 17 व 18 अप्रैल, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन

  • दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का आधिकारिक कर्टेन रेजर जारी किया गया
  • नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ विषय विशेषज्ञों द्वारा साझा की जायेगी
  • स्वदेशी व्यंजनों का फूड कोर्ट भी लगाया जायेगा
  • दुग्ध क्षेत्र के उद्यम को बढ़ावा देने हेतु सिंगल विंडो के माध्यम से निवेशकों के साथ एमओयू भी सम्पादित किया जाएगा।

लखनऊ : दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 17 व 18 अप्रैल 2026 को मार्स हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास, पशुधन एवं राजनैतिक पेंशन, धर्मपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास, मुकेश कुमार मेश्राम, दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के० एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में आज यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का आधिकारिक कर्टेन रेजर जारी किया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों से प्रदेश के 10 हजार पशुपालकों/दुग्ध उत्पादकों एवं निवेशकों को प्रतिभाग कराते हुए विभाग के क्रिया-कलापों व विभागीय योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। साथ ही वेब कास्टिंग/लाइव यूट्यूब के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों के साथ-साथ देश-विदेश के लाखों गौ पालक/निवेशकों को जोड़ा जायेगा। विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले पशुपालकों एवं निवेशकों को सम्मानित/पुरस्कृत किया जाएगा। निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित निवेशकों द्वारा अपने स्टॉल कियोस्क के माध्यम से दुग्ध उत्पाद/नवाचार इत्यादि का प्रदर्शन किया जायेगा एवं डेयरी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी, स्वदेशी नस्ल के गौ पालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृवीकरण पर विचार विमर्श एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ विषय विशेषज्ञों द्वारा साझा की जायेगी एवं स्वदेशी व्यंजनों का फूड कोर्ट भी लगाया जायेगा। दुग्ध क्षेत्र के उद्यम को बढ़ावा देने हेतु सिंगल विंडो के माध्यम से इच्छुक निवेशकों के साथ एमओयू भी सम्पादित किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ’गौ पूजन, प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन, प्रगतिशील गौ पालकों एवं निवेशकों की सफलता की कहानी की पुस्तिका का विमोचन, विभागीय सोशल मीडिया चौनला का शुभारम्भ, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय विजेताओं को डी०बी०टी० के माध्यम से पुरस्कार धनराशि का वितरण, प्रगतिशील गौपालको अग्रणी निवेशकों एवं प्रतिभाशाली नवाचारों का सम्मान, गौशाला एवं गोबर गैस के महत्व का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बाबा गोरखनाथ कृष्ण तथा बलिनी एम०पी०सी० का प्रस्तुतिकरण दुग्ध विज्ञान क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविदों का प्रस्तुतिकरण, ’नंद बाबा दुग्ध मिशन एवं दुग्ध नीति-2022 के लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow