Lucknow : जनपद अलीगढ़ हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में तीन पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए 211 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ की खैर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुर में स्थित हनुमानगढ़ कुटी आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 86.39 लाख रूपये की प्रशा

Apr 15, 2026 - 23:21
 0  6
Lucknow : जनपद अलीगढ़ हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में तीन पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए 211 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत
Lucknow : जनपद अलीगढ़ हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में तीन पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए 211 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए - जयवीर सिंह

लखनऊ : अलीगढ़ मंडल के जनपद अलीगढ़ के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 211 लाख रूपये की तीन नवीन परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है। इस धनराशि से प्राचीन स्थलों एवं मंदिरों में पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे। 

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ की खैर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुर में स्थित हनुमानगढ़ कुटी आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 86.39 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 64 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार इग्लास में स्थित प्राचीन शिव मंदिर बरखंडी आश्रम गोरई के पर्यटन विकास हेतु 72.26 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 54 लाख रूपये की धनराशि जारी की गयी है। इसके अलावा बरौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुमेर दरियापुर में सुप्रसिद्ध प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 123.92 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 93 लाख रूपये की धनराशि जारी की गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं के कार्य हेतु यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए है कि सभी कार्यों समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कराया जाए।  

You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow