Hardoi News: हरदोई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 72 जोड़ों की शादी संपन्न, नवदंपतियों पर हुई पुष्पवर्षा
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड सुरसा स्थित स्नेह लॉन, सुरसा तिराहा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड सुरसा स्थित स्नेह लॉन, सुरसा तिराहा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं नगर निकायों के कुल 72 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में सुरसा ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अल्का गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। अल्का गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह का सपना साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
योजना की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के द्वारा आज हर गरीब परिवार के पुत्रियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से सम्पन्न हो रही है। सरकार 1,00,000.00 (रु० एक लाख) की धनराशि कन्याओं पर खर्च कर रही है। जिसमें 64,000.00 (रू० चौसठ हजार रू०) कन्याओं के खाते में हस्तान्तरित होगे तथा 21,000.00 (रू० इक्कीस हजार) की वैवाहिक सामग्री प्रदान की जा रही है तथा 15,000.00 (रू० पन्द्रह हजार) का व्यय आयोजन पर खर्च किया जा रहा है इस योजना के माध्यम से समाज में समरसता एवं आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

कन्याओ को उपलब्ध कराई जाने वाली वैवाहिक सामग्री साड़ी ब्लाउज सहित (05), पेटिकोट (सिला 05 मैचिंग), चुनरी कढाई युक्त (01), पैण्ट का कपडा (01), शर्ट का कपडा (01), फेटा/गमछा (01), डीनर सेट (01), कुकर (01), ट्राली बैग (01), दीवार घड़ी (01), कढाई (01), कूल केज (01), आयरन प्रेस (01), सीलिंग फैन (01), डबल बेड चादर (01) व (02) पिलो कवर (02), कंबल (02), गददा/मैट्रेस (02), तकिया (02), सिन्डोरा (01), चूडी (लाल काच में) (02) दर्जन, कंगन (लाख पदार्थ का) (04), वेनिटी किट (01), स्टील डिब्बा, चकला-बेलन इत्यादि प्रदान किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा सभी वैवाहिक जोड़ों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया गया।
What's Your Reaction?

