Hardoi News: DM राहुल पाण्डेय ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों
Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की वेयरहाउस कि वाह्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। परिसर में साफ सफाई की उचित व्यवस्था रखी जाए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा हेतु मानकों के अनुरूप प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये तथा नियमावली का कड़ाई से अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि सभी आगंतुकों का विवरण सम्बन्धित रजिस्टर पर तत्काल दर्ज कराया जाये। सीसीटीवी कैमरे निरन्तर क्रियाशील रखे जाये। इस अवसर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?

