Hardoi News: हरदोई में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच शुरू
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन
हरदोई। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि निर्वाचन में उपयोग होने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रत्येक चुनाव से पहले प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) एवं परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में कराया जाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केवल प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) में उत्तीर्ण ईवीएम एवं वीवीपैट का ही निर्वाचन में उपयोग किया जाता है। एफएलसी की विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की Manual on Electronic Voting Machine में निर्धारित है। यह नियमावली भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच 17 सितम्बर 2026 से निर्धारित अवधि की समाप्ति तक जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस, कलेक्ट्रेट परिसर, हरदोई में की जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग के मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुरूप एफएलसी प्रक्रिया के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाएगी।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एफएलसी के अवलोकन का अनुरोध
जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी 15 सितम्बर 2026 को लिखित रूप से अनुरोध किया गया है कि वे एफएलसी प्रक्रिया के अवलोकन के लिए अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करें। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, इस अनुरोध पत्र की प्राप्ति की पुष्टि संबंधित राजनीतिक दलों के राज्य मुख्यालयों द्वारा भी की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जा रही है।
Also Read- Teacher’s Day 2026: सीएम योगी 5 सितंबर को 81 शिक्षकों को करेंगे सम्मानित, 33 शिक्षिकाएं भी शामिल
What's Your Reaction?







