Hardoi News: भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया पूजन-अर्चन
भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष
हरदोई। भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने जिला पंचायत कार्यालय में विधि-विधानपूर्वक भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने भगवान विश्वकर्मा से जिला पंचायत द्वारा संचालित जनहितकारी विकास कार्यों की निरंतर प्रगति तथा जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य जनसामान्य को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और जिले के समग्र विकास को गति देना है।
इसी क्रम में अध्यक्ष प्रेमावती ने उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा कल्याण सभा के तत्वावधान में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह में भी सहभागिता की। उन्होंने सर्वसमाज एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की मंगलकामना की। समारोह के दौरान विश्वकर्मा कल्याण सभा की वार्षिक पत्रिका ‘विश्वकर्मा संदेश’ का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता सहित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा कल्याण सभा की ओर से श्रीकृष्ण शर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, नरेंद्र शर्मा, बागेश्वर शर्मा, गीता शर्मा एवं अश्वनी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi News: हरदोई में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, 17 सितंबर से एक महीने तक होंगे खास कार्यक्रम
What's Your Reaction?







