Hardoi News: हरदोई में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, 17 सितंबर से एक महीने तक होंगे खास कार्यक्रम

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है, कि मुख्य सचिव उ०प्र० शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के

By INA News Desk
Sep 15, 2026 - 17:00
7 Views
Hardoi News: हरदोई में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, 17 सितंबर से एक महीने तक होंगे खास कार्यक्रम
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है, कि मुख्य सचिव उ०प्र० शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचानें तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ें जाने के सम्बन्ध में आगामी दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाते हुए सभी जनपदों में समारोह आयोजित कर केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि दिनांक 17 सितम्बर, 2026 से 17 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 12 प्रमुख कार्यक्रम एवं 03 विशेष कार्यकम आयोजित किये जाने हैं, अभियान के दौरान कार्यक्रमों की मूल भावना एवं उद्देश्य मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों व देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुँचाना और आम जन स्मृति में स्थायित्व प्रदान करना, केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किये जाने के साथ युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण (विकसित भारत 2047) के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। जनपद में उक्त अभियान को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से सम्पादित किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को संयोजक/पर्यवेक्षक अधिकारी एवं नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 

जिलाधिकारी ने बताया है कि प्रथम थीम- सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के  अन्तर्गत 17 सितम्बर 2026 को सम्पूर्ण जनपद मे कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे, तथा 25 वर्षो की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुये विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक दीप प्रज्वलन किया जायेगा। 17 सितम्बर को समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डो मे दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जनपद स्तरीय कार्यक्रम श्रीशचन्द्र बारात घर मे प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमे 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साईकिल/ट्राइसाईकिल वितरित करने के साथ अन्त्योदय कार्ड/आवास/पेंशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। इसी दिन प्रातः 10 बजे से मेडिकल कालेज, पुलिस लाइन के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सण्डीला, शाहाबाद, बिलग्राम एवं हरपालपुर मे रक्तदान शिविर आयोजित कराये जायेगें। 

17 सितम्बर को शाम 07 बजे जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों यथा गंगा एक्सप्रेसवे रूपापुर कट, बिलग्राम कट एवं मल्लावां कट, मेडिकल कालेज गौरा डाडां, रेलवे स्टेशन हरदोई, अमृत सरोवर सधई बेहटा एवं नया गांव, अर्जनपुर पुल, इडस्ट्रियल एरिया कारिडोर सण्डीला तथा राजा टोडरमल सर्वेक्षण एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान मे दीप प्रज्वलन कराया जायेगा। इसके साथ ही जनपद के सभी सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों, जनपद के ऐतिहासिक स्थलों, गौ आश्रय स्थलों आदि के साथ ही केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों के घरों मे दीप प्रज्वलन कराया जाना प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों के फोटोग्राफ #आशीर्वाद_का_दिया के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया जायेगा। 

द्वितीय थीम के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2026 तक मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा आयोजित की जायेगी, जिसमे बच्चों की कल्पना के माध्यम से 25 वर्षो के सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जायेगा। तृतीय थीम के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित किये जायेगें। इसके अतिरिक्त 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा, सेवा क कहानी आदि आयोजन किये जायेगें, तथा 07 अक्टूबर से सेवा कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी यात्रा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। सम्पूर्ण माह मे मेरी सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान चलाया जायेगा। 17 अक्टूबर 2026 को सेवा रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज एवं सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। 

Also Read- Teacher’s Day 2026: सीएम योगी 5 सितंबर को 81 शिक्षकों को करेंगे सम्मानित, 33 शिक्षिकाएं भी शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow