ITI Admission 2026: हरदोई ITI प्रवेश का द्वितीय चरण शुरू, 17 सितंबर तक मिलेगा दाखिला; चयनित अभ्यर्थी बुलावा पत्र लेकर पहुंचें
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई आरके श्रीवास्तव ने बताया है, कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण
Hardoi: प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई आरके श्रीवास्तव ने बताया है, कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) में सत्र 2026 (छः माह), सत्र 2028-27 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2026-28 (दो वर्षीय) के द्वितीय चरण व राजकीय /निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो का प्रथम चरण के आवंटन के पश्चात् उच्चीकरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है।
अभ्यर्थी अपने चयन परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in@/dte देखें। द्वितीय चरण के प्रवेश की तिथि 12.09.2026 से 17.09.2026 तक (अवकाश सहित) निर्धारित है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करे, एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें। यदि अभ्यर्थी का चयन हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट वह प्राप्त कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके चयन की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है।
चयन न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी। चयनित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित चयनित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि तक सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध चयन लिस्ट से जाँच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें। अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय एवंनिजी संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार FREEZE (स्थिर) एवं FLOAT(विस्थापित) उपरोक्त दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान से सम्पर्क कर सकता है।
What's Your Reaction?







