ITI Admission 2026: हरदोई ITI में पांचवें चरण के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, 15 अक्टूबर तक जमा करें रैंक और आवेदन की प्रति
प्रदेश में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया के उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों
Hardoi: प्रदेश में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया के उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत राजकीय संस्थान के अभ्यर्थियों से नवीन विकल्प पंजीकृत कराने तथा राजकीय संस्थानों हेतु नवीन आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक:-11-10-2026 तक आमंत्रित किये गये थे।
ऐसे समस्त गैर चयनित अभ्यर्थियों (प्रवेश प्रक्रिया में पूर्व में पंजीकृत एवं नवीन ऑनलाइन आवेदनकर्ता) की शैक्षिक अर्हता के अनुसार मेरिट के क्रम में सूची सम्बन्धित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को उपलब्ध करा दी गयी है। राजकीय संस्थान के अचयनित व अप्रवेशित तभी पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची उनके लॉगिन में उपलब्ध होगी, जिसके अनुसार वे नियमानुसार प्रवेश पूर्ण करें।
1- राजकीय संस्थानों में जनपद स्तरीय चयन के लिए अभ्यर्थी स्थायी (गृह जनपद) व अस्थायी पते से सम्बन्धित जनपद की सीटों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
2- राजकीय संस्थानों के अभ्यर्थियों को वेबसाइट http://www.scvtup.in पर "पंचम चरण के लिए रैंक" पर क्लिक करने पर दो विकल्प पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी की रैंक एवं नवीन आवेदनकर्ता की रैंक प्राप्त होंगे, अभ्यर्थी को उक्त विकल्पों में से अपने ऑनलाइन आवेदन की स्थिति के अनुसार पंजीकरण सख्या एवं जन्मतिथि की प्रविष्टि करने पर उसकी रैंक प्रदर्शित होगी जिसका प्रिन्ट आउट प्राप्त कर उसकी हस्ताक्षरित प्रति जनपद के किसी राजकीय संस्थान विशेषकर नोडल राजकीय संस्थान में दिनांक-13.10.2026 से दिनांक-15.10.2026 तक जमा किया जायेगा।
3- राजकीय संस्थानों में प्रथमतः (पूर्व पंजीकृत) गैर चयनित अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी तदोपरान्त उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष (नवीन ऑनलाइन आवेदनकर्ता) की मेरिट सूची से व्यवसाय आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।
4- जनपद-हरदोई में संचालित समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दिनांक 15.10.2026 की सांय 03:00 बजे तक एस०सी०वी०टी० पोर्टल से प्राप्त रैंक एवं आवेदन अपने नजदीकी संस्थान में जमा कर सकते हैं। तदोपरान्त चयनित प्रशिक्षार्थियों की प्रवेश सूची दिनांक:- 16.10.2026 को प्रदर्शित की जाएगी।
Also Read- पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में यूपी का दबदबा, मंत्री ने दिए तय समय पर घर देने के निर्देश
What's Your Reaction?

