Hardoi: महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण के लिये करें आवेदन - विक्रांत ओझा

निदेशक बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)विक्रांत ओझा जी ने बताया है,कि जनपद के 18 वर्ष से

By INA News Desk
Jul 13, 2026 - 16:49
62 Views
Hardoi: महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण के लिये करें आवेदन - विक्रांत ओझा
महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण के लिये करें आवेदन - विक्रांत ओझा

Hardoi: निदेशक बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)विक्रांत ओझा जी ने बताया है,कि जनपद के 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की बेरोजगार युवतियों के स्वरोजगार स्थापना हेतु महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण का 31 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के अंतर्गत बेसिक सिलाई प्रशिक्षण के साथ मार्डन ड्रेसस, फैन्शी सूट,स्कूल ड्रेस,बेसिक मशीन रेपियरिंग का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।प्रशिक्षण के दौरान आवास तथा भोजन की सुविधा पूर्णतया निरूशुल्क उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षार्थियों को मार्केट सर्वे, बिजनेस प्लान,उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा बैकिंग की जानकारी भी प्रदान की जाती है, और साथ ही सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी .योजना के अंतर्गत 5 लाख तक के ब्याज रहित ऋण प्रदान करवाने में भी संस्थान सहायता प्रदान करती है। इच्छुक अभ्यर्थी  7379969627 फोन नम्बरों पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है।शीघ्रता करें,सीटें सीमित।

Also Click : इंटर्नशिप कर रही महिला पर पति का हमला! अस्पताल में घुसकर मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow