Hardoi News: उत्कर्ष-2026’ में वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पाठक को पत्रकारिता गौरव सम्मान, स्व. अखिलेश सिंह की स्मृति में हुआ आयोजन
पत्रकारिता के प्रति समर्पण, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को सम्मान देने के उद्देश्य से आईएनए मीडिया (न्यूज) एवं कमलेश्वर
हरदोई। पत्रकारिता के प्रति समर्पण, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को सम्मान देने के उद्देश्य से आईएनए मीडिया (न्यूज) एवं कमलेश्वर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘उत्कर्ष-2026’ समारोह में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अखिलेश सिंह की पुण्य स्मृति में पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आरटीओ चौराहा स्थित वैभव लॉन में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पाठक को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती पीके वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि निरमा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह का संयोजन कमलेश्वर फाउंडेशन की संस्थापक एवं आईएनए मीडिया की एडिटर-इन-चीफ विजयलक्ष्मी सिंह जादौन तथा फाउंडेशन की को-फाउंडर एवं सचिव अमिता मिश्रा ‘मीतू’ ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल कपूर, अलका गुप्ता एवं अनुराधा मिश्रा उपस्थित रहीं।

- स्व. अखिलेश सिंह की स्मृति में पत्रकारिता के मूल्यों का सम्मान
समारोह में स्वर्गीय अखिलेश सिंह की पत्रकारिता की विरासत को याद करते हुए समाज और जनहित के प्रति मीडिया की जिम्मेदारी को रेखांकित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पाठक को सम्मानित कर पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ और अनुभवी कलमकारों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं वरिष्ठ पत्रकार
कार्यक्रम की संयोजक विजयलक्ष्मी सिंह जादौन ने कहा कि स्वर्गीय अखिलेश सिंह की स्मृति में पत्रकारिता गौरव सम्मान आयोजित करने का उद्देश्य उनकी पत्रकारिता से जुड़ी विरासत और मूल्यों को जीवंत बनाए रखना है। ऐसे आयोजन पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान देने के साथ ही नई पीढ़ी को जिम्मेदार और जनोन्मुख पत्रकारिता के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए पत्रकारों का दायित्व है कि वे तथ्यों की पुष्टि करते हुए निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ समाचारों का प्रकाशन करें तथा जनहित से जुड़े विषयों को उचित स्थान दें।

गणमान्य लोगों और मीडिया प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर डॉ. शैलजा दुबे, डॉ. सोहनी दीक्षित, वंदना सिंह, नीलू गुप्ता, राधा मिश्रा, सुमन सिंह, भूमिका सिंह, प्रीति वर्मा, डॉ. शीला पाण्डेय, डॉ. ब्रह्मस्वरूप पाण्डेय और सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

