Hardoi News: हरदोई में 53,813 गोवंश संरक्षित, सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने की गोशालाओं की समीक्षा; ठंड से बचाव और हरे चारे की व्यवस्था के निर्देश

विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश

By INA News Desk
Nov 23, 2026 - 21:31
22 Views
Hardoi News: हरदोई में 53,813 गोवंश संरक्षित, सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने की गोशालाओं की समीक्षा; ठंड से बचाव और हरे चारे की व्यवस्था के निर्देश
Advertisement
Advertisement

Hardoi: विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, गोवंश संरक्षण अभियान, सहभागिता योजना के अंतर्गत डीबीटी, हरे चारे की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा शीतकाल में गोवंशों के बचाव हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 239 तथा शहरी क्षेत्रों में 11, कुल 250 गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें वर्तमान में कुल 52,978 गोवंश संरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त 07 पंजीकृत क्रियाशील गौशालाओं में 835 गोवंश संरक्षित हैं। इस प्रकार कुल 53,813 गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित हैं। सहभागिता योजना के अंतर्गत 11,087 गोवंश सुपुर्द किए गए हैं तथा योजना प्रारंभ होने से अब तक कुल 79,544 गोवंशों को संरक्षण प्रदान किया गया है।

विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान (16 अक्टूबर से 15 दिसम्बर 2026) की समीक्षा में अवगत कराया गया कि 22 नवम्बर तक ग्रामीण क्षेत्रों में 924 तथा शहरी क्षेत्रों में 485 निराश्रित गोवंश संरक्षित किए गए हैं। गोवंश आश्रय स्थलों की निगरानी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के 239 गो आश्रय स्थलों में कुल 843 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा सभी कैमरे कंट्रोल रूम से लिंक हैं। इनमें से 13 कैमरे प्लेट टूटने के कारण खराब होने की सूचना दी गई, जिन्हें ठीक कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। हरे चारे की उपलब्धता की समीक्षा में बताया गया कि 239 गोवंश आश्रय स्थलों में से 145 स्थलों पर हरे चारे की बुवाई की गई है। रबी मौसम में उत्तर प्रदेश चारा नीति के अंतर्गत 196 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 142 गोवंश आश्रय स्थलों का चयन किया गया है। गोवंश आश्रय स्थलों पर उपलब्ध गोबर एवं गोमूत्र से विभिन्न उत्पादों के निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 17,851 कुंतल कम्पोस्ट खाद, 474 कुंतल वर्मी कम्पोस्ट तथा 150 लीटर जीवामृत एवं घनजीवामृत उपलब्ध है। वहीं किसानों से कम्पोस्ट खाद के बदले 11,190 कुंतल पराली प्राप्त की गई तथा किसानों को 5,284 कुंतल कम्पोस्ट खाद वितरित की गई है।

शीतकाल में गोवंशों को ठंड से बचाने हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा में बताया गया कि 86 गो आश्रय स्थलों पर तिरपाल लगाए गए हैं तथा 98 स्थलों पर रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण किया गया है। बैठक में निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केंद्रों एवं कान्हा गौशालाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों के समुचित भरण-पोषण, हरे चारे की उपलब्धता, स्वच्छता, पेयजल एवं शीतकालीन बचाव की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया। साथ ही गोवंश आश्रय स्थलों की नियमित निगरानी एवं शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपयुक्त श्रम रोजगार निशांत राय, मुख्य पेश चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय एवं समस्त पक्ष चिकित्सा अधिकारी  तथा जूम लिंक के माध्यम से खंड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Also Read- UP Politics: सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- यूपी के लिए शाप है समाजवादी पार्टी, जब भी आई तबाही मचाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement