हरदोई में दिखा 'करवा चौथ' का चांद- सुहागिनों ने दिया अर्घ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित महिलाओं ने किया पारंपरिक पूजन

हरदोई में करवा चौथ पर चांद का दीदार होते ही व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने दी शुभकामनाएं, गणमान्य परिवारों में दिखा उत्साह।

By INA News Desk
Oct 29, 2026 - 23:52
14 Views
हरदोई में दिखा 'करवा चौथ' का चांद- सुहागिनों ने दिया अर्घ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित महिलाओं ने किया पारंपरिक पूजन
Advertisement
Advertisement

अखंड सौभाग्य, अटूट विश्वास और दांपत्य जीवन के समर्पण का प्रतीक पावन पर्व करवा चौथ हरदोई में श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। देर शाम आसमान में चांद का दीदार होते ही दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं के चेहरे खिल उठे। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से चंद्रमा को अर्घ्य दिया और छलनी से चांद व पति का दर्शन कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की। इसके उपरांत पतियों द्वारा जल ग्रहण कराकर महिलाओं का व्रत पूर्ण कराया गया।

करवा चौथ के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि और खुशहाली का नया संचार करे। उन्होंने इस व्रत को भारतीय संस्कृति, समर्पण और वैवाहिक निष्ठा की अनुपम मिसाल बताया।

जिले के सामाजिक और राजनीतिक परिवारों में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता ने अपने पति आशुतोष गुप्ता के साथ विधि-विधान से करवा चौथ का पूजन संपन्न किया। वहीं समाजसेविका एवं विधायक प्रभाष कुमार की पत्नी निरमा देवी ने भी पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत रखकर पूजन किया और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

शाम होते ही छतों और आंगनों में महिलाएं सज-धजकर चंद्रमा के निकलने की प्रतीक्षा करती नजर आईं। चांद के दर्शन होते ही पूजा की थालियों, दीपों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक करवा चौथ को लेकर दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement