Hardoi News: हरदोई में PET-2026 परीक्षा को लेकर DM-SP का औचक निरीक्षण, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था परखी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन

By INA News Desk
Oct 30, 2026 - 16:35
7 Views
Hardoi News: हरदोई में PET-2026 परीक्षा को लेकर DM-SP का औचक निरीक्षण, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था परखी
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान राजकीय इंटर कालेज हरदोई का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। 

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति, आदि का भी गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं शासन से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा सम्पन्न करायी जाय। उन्होने कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो यह भी सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने निर्देश दिए कि सम्बन्धित अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए गहन निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत: पीएम मोदी पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस की सुनवाई पर लगाई रोक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement