Hardoi News: हरदोई के 6.27 लाख किसानों के खाते में पहुंचे ₹125.60 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री जी भारत सरकार द्वारा बनासकांठा, गुजरात से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त
Hardoi: प्रधानमंत्री जी भारत सरकार द्वारा बनासकांठा, गुजरात से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त किसानों के खाते में आनलाइन स्थानान्तरित की गई। जिसका सजीव प्रसारण जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों विकास खण्ड मुख्यालय पर, जनपद में स्थित दोनो कृषि विज्ञान केन्द्रों, समस्त किसान समृद्धि केन्द्रांे, मण्डी स्थलों पर, समस्त कृषक उत्पादक संगठन के कार्यालयो, उर्वरक प्रतिष्ठानो एवं जनपद स्तर पर किया गया। जनपद स्तर पर कार्यकम का आयोजन कृषक सभागार, संम्भागीय कृषि परीक्षण एव प्रदर्शन केन्द्र, बिलग्राम चुंगी, हरदोई पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। जिलाधिकारी का कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं स्वागत संबोधन के साथ सम्मान पूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी जी द्वारा कृषको को सम्बोधित करते हुये कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अन्तर्गत जनपद के 627647 कृषको को 125.604 करोड़ रू0 धनराशि प्रधानमंत्री के द्वारा कृषको के आधार से लिंक बैंक खाते में भेजी गई है। कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि से प्राप्त होने वाली धनराशि से अपनी फसल के उत्पादन के लिये बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि निवेश को क्रय करने में मदद मिलती है। जिससे कृषको को खेती किसानी का कार्य समय से करने में मदद मिलती है तथा उत्पादन में बढोत्तरी होती है तथा आय में वृद्धि होती है। उनके द्वारा बताया गया कि कृषक जैविक खेती, गौ आधारित प्राकृतिक खेती, श्री अन्न फसलो की खेती कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेते है। उन्होने कृषको से अधिक से अधिक क्षेत्र में जैविक खेती, गौ आधारित प्राकृतिक खेती, करने का आव्हान किया गया। उनके द्वारा किसानो से प्रत्येक दशा में फार्मर रजिस्ट्री करने का भी अनुरोध किया गया।
अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा संजय मिश्रा द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना हमारे कृषक भाईयों के लिये बहुत ही उपयोगी योजना है। उनके द्वारा उपस्थित कृषि सखियों एवं महिला कृषको को सम्बोधित करते हुये नारी संशक्तीकरण पर जोर दिया तथा कृषि सखियों, ड्रोन दीदीयों के द्वारा कृषि क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई । आयोजित कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डा० राजेश कुमार ने किसानों को बताया गया कि जो पात्र कृषक है वे अपना पीएम किसान योजना में पंजीकरण कर योजना में जुड सकते है, इसी के साथ उनके द्वारा जनपद के समस्त कृषकों से अपील की गयी कि सभी कृषक अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें एवं साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल सुरक्षा तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने किसानों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान योजना की 24वी किस्त का सजीव प्रसारण जनपद के समस्त विकास खण्डों, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम, हरदोई व द्वितीय, सण्डीला, पर आयोजित किये गये। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में, परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए० अशोक मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डा० सतीश चन्द्र पाठक, डा० निधि राठौर, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, हरदोई जिला सूचना अधिकारी प्रशान्त अवस्थी ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों में ग्राम प्रधान, बी०डी०सी० सदस्यों, प्रगतिशील कृषकों, पुरस्कृत कृषको कृषि सखी, बैंक सखी, ड्रोन दीदी द्वारा कार्य कम में प्रतिभाग किया गया। जनपद के समस्त एफ०पी०ओ० के कार्यालयों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एफ०पी०ओ० से जुड़े हुये कृषको के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
What's Your Reaction?

