Bajpur : पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 10 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पकड़े गए वारंटियों में इटवा निवासी राजू सिंह और रमेश सिंह, गोबरा से बलवंत कुमार उर्फ बलवंत और कुलवंत कुमार, कुईखेड़ा से हरपाल सिंह, हबीबनगर निवासी मोहम्मद इदरीश, संजय कॉलोनी से महेश कुमार
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के आधार पर फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में बनी अलग-अलग पुलिस टीमों ने देर रात कार्रवाई करते हुए 10 वारंटियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए वारंटियों में इटवा निवासी राजू सिंह और रमेश सिंह, गोबरा से बलवंत कुमार उर्फ बलवंत और कुलवंत कुमार, कुईखेड़ा से हरपाल सिंह, हबीबनगर निवासी मोहम्मद इदरीश, संजय कॉलोनी से महेश कुमार, मुड़िया के देवकुमार उर्फ रवि, आलापुर से परवीन उर्फ मस्सा और धनसारा की रहने वाली तरीफन शामिल हैं।
पुलिस ने इन सभी को पकड़ने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में एसएसआई विक्रम सिंह, एसआई प्रहलाद सिंह, धीरेंद्र परिहार, जगदीश तिवारी, देवेंद्र मनराल, सुरेंद्र सिंह खड़ायत, भरत सिंह भंडारी समेत हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह, जगवीर सिंह, हरीश जोशी और महिला कांस्टेबल अदिति गोस्वामी की मुख्य भूमिका रही।
Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग
What's Your Reaction?









