Bajpur : अभिनेता राहुल रॉय को सिनेमा में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट से किया गया सम्मानित
राहुल रॉय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान उनकी मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान कलाकारों का हौसला बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
अभिनेता राहुल रॉय को उनके लंबे फिल्मी सफर और सिनेमा के क्षेत्र में दिए गए विशेष योगदान के लिए 'सिनेमाई उत्कृष्टता में मानद डॉक्टरेट' की उपाधि दी गई है। यह सम्मान बाजपुर के रहने वाले कपिलेश चौधरी और आईआईबीआर के डायरेक्टर मयंक मल्होत्रा ने प्यूर्टो रिको की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था के माध्यम से प्रदान किया। इस दौरान शिवानी और कपिलेश चौधरी भी मौजूद रहे।
राहुल रॉय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान उनकी मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान कलाकारों का हौसला बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में और भी अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया।
संस्था के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आईआईबीआर का लक्ष्य अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और उन्हें सम्मानित करना है। डायरेक्टर मयंक मल्होत्रा ने बताया कि उनकी संस्था का लक्ष्य दुनियाभर के लगभग 1.20 करोड़ प्रतिभाशाली लोगों को अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र देकर उन्हें एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।
Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग
What's Your Reaction?









