Bajpur : लंदन की ब्रिटिश संसद में बाजपुर के डॉक्टर जतिन उप्पल सम्मानित

लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में इंग्लैंड के क्रिकेटर एलिस्टेयर कुक और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के सलाहकार माइल्स स्टेसी ने भी डॉक्टर उप्पल को उनके कार्यों के लिए

By INA News Desk
Apr 16, 2026 - 23:05
34 Views
Bajpur : लंदन की ब्रिटिश संसद में बाजपुर के डॉक्टर जतिन उप्पल सम्मानित
Bajpur : लंदन की ब्रिटिश संसद में बाजपुर के डॉक्टर जतिन उप्पल सम्मानित

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

लंदन की ब्रिटिश संसद में आयोजित चौथी वर्ल्ड होम्योपैथी समिट में बाजपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर जतिन उप्पल को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा ने प्रदान किया। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में उत्तराखंड के डॉक्टर को मिला यह गौरव क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इसके साथ ही लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में इंग्लैंड के क्रिकेटर एलिस्टेयर कुक और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के सलाहकार माइल्स स्टेसी ने भी डॉक्टर उप्पल को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान प्राप्त कर जब डॉक्टर जतिन उप्पल वापस बाजपुर लौटे, तो क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते के नेतृत्व में लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मन्नी गोयल, नंदलाल यादव, संतोष रानी, लता रानी, नदीम, कुलदीप रंधावा, अंजली और सुमन समेत कई लोग मौजूद रहे। लोगों का कहना है कि डॉक्टर उप्पल की इस उपलब्धि से न केवल बाजपुर बल्कि पूरे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow