Bajpur : गजरौला में बैसाखी पर सामूहिक विवाह का आयोजन, 16 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह और संगत के सहयोग से हुए इस आयोजन में बाबा अमरजीत सिंह ने कथा और कीर्तन के जरिए संगत को निहाल किया, जबकि बाबा रणजीत सिंह ने विवाह की रस्में पूरी करवाईं। कार्यक्रम का संचालन ज

Apr 16, 2026 - 23:03
 0  6
Bajpur : गजरौला में बैसाखी पर सामूहिक विवाह का आयोजन, 16 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
Bajpur : गजरौला में बैसाखी पर सामूहिक विवाह का आयोजन, 16 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में बैसाखी के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य समागम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा कुंदन सिंह गुरमत संस्था के सहयोग से 16 जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक आनंद कारज संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। विवाह के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग का सामान भेंट कर सम्मान के साथ विदा किया गया।

मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह और संगत के सहयोग से हुए इस आयोजन में बाबा अमरजीत सिंह ने कथा और कीर्तन के जरिए संगत को निहाल किया, जबकि बाबा रणजीत सिंह ने विवाह की रस्में पूरी करवाईं। कार्यक्रम का संचालन जगतार सिंह बाजवा और भाई अनमोल सिंह ने किया। इस दौरान खास बात यह रही कि घरेलू सामान के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देते हुए हर जोड़े को पांच-पांच पौधे भी उपहार में दिए गए। साथ ही वहाँ मौजूद लोगों को प्रसाद के रूप में हजारों पौधे बांटे गए।

इस मौके पर करणैल सिंह हजीरा, हरजीत सिंह, ज्ञानी हरभजन सिंह, एसजीपीसी सदस्य प्रताप सिंह, कुलविंदर सिंह किंदा, कुलदीप सिंह भुल्लर, जितेंद्र सिंह बाजवा, राजू छीना, धर्मवीर खुल्लर, अंग्रेज सिंह, जतिन सिंघल, दर्शन लाल गोयल, सुशील सिंगला और देवेंद्र रावत समेत कई लोग उपस्थित रहे। समागम के अंत में बाबा प्रताप सिंह ने आए हुए संतों और अतिथियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में अरदास के साथ हुआ।

Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow