Bajpur : बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिन्दर सिंह ढिल्लन लाडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। नीतियां बनाते समय किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है और आ

Apr 16, 2026 - 22:43
 0  4
Bajpur : बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन
Bajpur : बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर में बेमौसम हुई बारिश के कारण किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुँचा है। इस बर्बादी के मुआवजे और अन्य पांच मांगों को लेकर किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष हरमिन्दर सिंह ढिल्लन लाडी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा को दिया।

किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिन्दर सिंह ढिल्लन लाडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। नीतियां बनाते समय किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है और आम जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल का तुरंत मुआवजा दिया जाए और किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।

इसके अलावा ज्ञापन में मांग की गई है कि सीड प्लांट और राइस मिलों पर गेहूं व धान की खरीद सरकारी रेट से अधिक पर हो, किसानों के ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ किए जाएं और हर गेहूं खरीद केंद्र का कोटा बढ़ाकर 5 हजार क्विंटल किया जाए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, डीके जोशी, जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग, पूर्व चेयरमैन हामिद अली, कदीर अहमद, कामरान खां, हरजिन्दर सिंह, गोल्डी कंग, ग्राम प्रधान अजय कुमार, लीलाधर सैनी, आदित्य चानना और इन्द्रजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow