Sambhal : फर्जी इलाज का खेल बेनकाब: दो क्लिनिक पर छापा, एक सील-दूसरे को कड़ी चेतावनी
पहला मामला नायाब क्लिनिक का है, जहां छापे के दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। जांच में सामने आया कि BUMS डिग्री धारक द्वारा एलोपैथिक दवाएं और IV इंजेक्शन दिए जा रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है। इतना ही
Report : उवैस दानिश, सम्भल
थाना रसूलपुर क्षेत्र के शाहबाजपुर खुर्द गाँव में प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में दो क्लिनिकों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
पहला मामला नायाब क्लिनिक का है, जहां छापे के दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। जांच में सामने आया कि BUMS डिग्री धारक द्वारा एलोपैथिक दवाएं और IV इंजेक्शन दिए जा रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है।
इतना ही नहीं, क्लिनिक में बिना अनुमति के मरीजों को भर्ती किया जा रहा था और एक अवैध ऑपरेशन थिएटर (OT) भी संचालित किया जा रहा था। क्लिनिक का CMO कार्यालय में रजिस्ट्रेशन तक नहीं था। इन गंभीर उल्लंघनों को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से OT को सील कर दिया। वहीं, जनता क्लिनिक में भी नियमों की अनदेखी सामने आई।
यहां डॉक्टर जावेद के पास इलेक्ट्रो-होम्योपैथी और एक्यूपंक्चर की योग्यता है, लेकिन वे एलोपैथिक दवाओं और इंजेक्शनों का इस्तेमाल कर रहे थे। क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन एक बेड के लिए था, लेकिन मौके पर 7-8 बेड पाए गए, जिन्हें हटवा दिया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि डॉक्टर ने अपने नाम के साथ ‘MD’ लिख रखा था, जिसे बाद में ‘MD (EH)’ बताकर सफाई दी गई। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए चेतावनी जारी की है। फिलहाल एक क्लिनिक सील कर दिया गया है, जबकि दूसरे को सख्त निर्देश दिए गए हैं अगर खामियां नहीं सुधारी गईं, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई तय है।
Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल
What's Your Reaction?









