Bajpur : धूल को लेकर उपजे विवाद में जानलेवा हमला, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
इटव्वा निवासी पीड़ित मन्नी सिंह ने पुलिस चौकी में शिकायत देकर बताया कि करीब 20-25 दिन पहले उनके गाँव के लोगों ने सड़क पर वाहनों से उड़ने वाली धूल को लेकर आपत्ति जताई थी। ग्रामीणों ने वा
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के बन्नाखेड़ा-इटव्वा रोड पर धूल उड़ाने के विवाद को लेकर 15 से 20 हमलावरों ने एक बाइक सवार युवक पर लाठी-डंडों और तलवारों से हमला कर दिया। तलवार लगने से युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ऊँचे अस्पताल के लिए भेज दिया।
इटव्वा निवासी पीड़ित मन्नी सिंह ने पुलिस चौकी में शिकायत देकर बताया कि करीब 20-25 दिन पहले उनके गाँव के लोगों ने सड़क पर वाहनों से उड़ने वाली धूल को लेकर आपत्ति जताई थी। ग्रामीणों ने वाहन चालकों से रास्ते पर पानी डालने की माँग की थी। उस समय बन्नाखेड़ा निवासी गुरसेवक सिंह ने गाली-गलौज की और धमकी देते हुए वहाँ से चला गया। पीड़ित का कहना है कि इसी रंजिश में गुरसेवक ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वॉट्सऐप पर रिकॉर्डिंग भेजकर उसे जान से मारने की धमकी दी।
शाम करीब सवा पांच बजे जब मन्नी सिंह अपनी माता को लेने बाइक से केलाबन्दवारी जा रहा था, तभी बाबा नन्द सिंह पेट्रोल पंप के पास हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। पीड़ित के अनुसार, गुरसेवक, गुरलाल सिंह, सुमित और गुरलाल उर्फ निज्जर अपने 10-15 अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिलों पर आए और घेराबंदी कर हमला कर दिया। इस दौरान गुरलाल उर्फ निज्जर ने जान से मारने की नीयत से मन्नी के सिर पर तलवार से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पीड़ित ने पुलिस से सभी हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल
What's Your Reaction?









