Bajpur : धूमधाम से मनायी गयी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा। 

भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बाजपुर क्षेत्र में बड़े ही

Apr 14, 2026 - 16:26
48 Views
Bajpur : धूमधाम से मनायी गयी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा। 
 धूमधाम से मनायी गयी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

बाजपुर। भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बाजपुर क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डॉ. अंबेडकर जयंती संयुक्त समारोह समिति, बाजपुर के तत्वावधान में नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ के साथ वार्ड नंबर 4, बारात घर के समीप बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि बाबा साहेब के विचारों—समानता, न्याय और अधिकार—को समाज में सशक्त रूप से स्थापित करने का संकल्प है।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, संघर्ष और दृढ़ संकल्प के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर बब्बूराम सागर, सिंह स्वरूप भारती, डी.आर. बाराकोटी, राजेश कुमार, राजकुमार, अनिल वाल्मीकि, सूरज यादव, अरविन्द यादव, अमित कुमार, जसवन्त भारती, राजबाला भारती, दीपक सागर, मन्नू, लक्की सागर, कमलदास, यतिन सागर, प्रशान्त सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Bajpur: आरएफसी गेहूं तौल कांटे की लिमिट 300 कुंतल के विरोध में जमकर किया किसानों ने हंगामा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow