Hardoi: अंबेडकर जयंती पर हरदोई में पासी समाज का महा सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने किया संबोधन।

एकीकृत पासी समाज उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के  पावन अवसर

Apr 14, 2026 - 18:14
287 Views
Hardoi: अंबेडकर जयंती पर हरदोई में पासी समाज का महा सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने किया संबोधन।
अंबेडकर जयंती पर हरदोई में पासी समाज का महा सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने किया संबोधन।

Hardoi: एकीकृत पासी समाज उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के  पावन अवसर पर हरदोई के गांधी मैदान में एक विशाल महा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में केंद्र सरकार में माननीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन संडीला विधायक अल्का अर्कवंशी ब्लॉक प्रमुख संचित अग्रवाल व संडीला ब्लॉक प्रमुख अमित गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि का संडीला बार्डर जोरदार स्वागत किया गया नगर मे नगर अध्यक्ष मुदित वाजपेयी महामंत्री पंकज सिंह सहित पूरी नगर टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया मंच पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी महामंत्री ओम वर्मा द्वारा किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने पासी समाज को एक संघर्षशील और लड़ाकू समाज बताते हुए कहा कि इस समाज ने हमेशा देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान और बलिदान दिया है। उन्होंने महाराजा बिजली पासी, लाखन पासी, सातन पासी और सुहेलदेव पासी जैसे महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पासी समाज का वोट बैंक लगभग 8 से 10 प्रतिशत है, लेकिन संगठन और प्रभावी नेतृत्व के अभाव में समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जातिवादी दल समाज को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पासी समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे शिक्षा पर ध्यान दें, संगठित रहें और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति तक निरंतर संघर्ष करें। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि आज समाज की प्रगति उनके योगदान का परिणाम है। केंद्रीय मंत्री ने हरदोई सांसद जयप्रकाश रावत, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, विधायक श्याम प्रकाश एवं विधायक प्रभात कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में पासी समाज की मजबूत उपस्थिति है और यदि समाज संगठित होकर अपने मताधिकार का उपयोग करे, तो अपना भविष्य स्वयं निर्धारित कर सकता है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पासी समाज का भरपूर समर्थन मिलेगा। मंच पर सवायजपुर के लोक प्रिय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में अरविंद पासवान, राकेश कुमार पासी, सुनील कुमार, मनोरमा देवी, संदीप कुमार पासी, प्रीतेश सिंह, सौरभ सिंह, अल्का गुप्ता, महेंद्र सोनी, अदित कुशवाहा, अमरेंद्र अर्कवंशी, सत्यम शुक्ला, अतुल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में महिला की फावड़ा मारकर हत्या, गांव के ही व्यक्ति पर आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow