Hardoi : हरदोई में महिला की फावड़ा मारकर हत्या, गांव के ही व्यक्ति पर आरोप

तब से वह अपने पिता के घर रह रही थी। घटना के समय पीड़िता के पिता रामरहीस और मां खेत पर गए हुए थे, तभी मौके का फायदा उठाकर हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हुआ फावड़ा ब

By INA News Desk
Apr 13, 2026 - 23:01
51 Views
Hardoi : हरदोई में महिला की फावड़ा मारकर हत्या, गांव के ही व्यक्ति पर आरोप
Hardoi : हरदोई में महिला की फावड़ा मारकर हत्या, गांव के ही व्यक्ति पर आरोप

हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में एक महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है। मृतका शिल्पी का शव उसके घर के सामने बने घेरे में पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार, शिल्पी की शादी छह साल पहले नयागांव के रहने वाले गोविंद के साथ हुई थी, लेकिन तीन साल पहले दोनों अलग हो गए थे।

तब से वह अपने पिता के घर रह रही थी। घटना के समय पीड़िता के पिता रामरहीस और मां खेत पर गए हुए थे, तभी मौके का फायदा उठाकर हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हुआ फावड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow