Bajpur: आरएफसी गेहूं तौल कांटे की लिमिट 300 कुंतल के विरोध में जमकर किया किसानों ने हंगामा। 

मंडी में स्थित आरएफसी के गेहूं तोल कांटे का शुभारंभ एसएमआई नलिनीकांत द्वारा किया गया। एक कांटा जिस पर गेहूं तौलने की

Apr 13, 2026 - 14:56
47 Views
Bajpur: आरएफसी गेहूं तौल कांटे की लिमिट 300 कुंतल के विरोध में जमकर किया किसानों ने हंगामा। 
आरएफसी गेहूं तौल कांटे की लिमिट 300 कुंतल के विरोध में जमकर किया किसानों ने हंगामा। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। मंडी में स्थित आरएफसी के गेहूं तोल कांटे का शुभारंभ एसएमआई नलिनीकांत द्वारा किया गया। एक कांटा जिस पर गेहूं तौलने की लिमिट 300 कुंतल तय की गई है जो कि पूरे सीजन की है।जिसको लेकर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पडड़ा के नेतृत्व में आक्रोशित दर्जनों किसानों ने गेहूं तौल कांटे पर खड़े होकर जमकर हंगामा करते हुए विरोध किया।वहीं गेहूं का सरकारी रेट 2585 रुपए प्रति कुंतल है।भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पडड़ा ने कहां मंडी में स्थित टोटल 8 कांटे है चार यूसीएफ एवं मंडी के है जिस पर बारदाना पड़ा है लेकिन उनके पास कोई लिमिट कोई आदेश नहीं आया है। और 300 कुंतल गेहूं तौलने की लिमिट का आदेश जारी किया है।जिसका किसानों द्वारा पूर्ण रूप से विरोध किया जा रहा है।

फौजी कॉलोनी सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं किसान नेता अजीत प्रताप रंधावा ने कहा किसान पहले से ही नुकसान की मार झेल रहे हैं गेहूं की कोई लिमिट नहीं होती थी और तीन कांटे हुआ करते थे जिसमें आज आरएफसी का एक काटा है उसमें 300 कुंतल की लिमिट है जिसका किसान विरोध कर रहे हैं और लिमिट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।पिछले वर्ष तीन कांटों पर 2100 कुंतल गेहूं प्रतिदिन तोला जाता था।अब किसान अपना गेहूं कहां तुलवाएगा। सरकार किसानों पर जुल्म व अत्याचार कर रही है सरकार द्वारा किसानों के हित में कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 3 दिन के अंदर गेहूं तौलने की लिमिट नहीं बढ़ाई गई तो किसान अपने गेहूं ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर शहीद भगत सिंह चौक पर ले जाकर खड़ी करेंगे और रोड जमकर आंदोलन करेंगे। किसान नेता प्रताप सिंह संधू ने कहा है कि किसानों पर सरकार अत्याचार करना बंद करें किसानों के सवर का इम्तिहान ना ले किसान के गेहूं की तौल की लिमिट जल्द ही पढ़ाई जाए। किसान नेता बिजेंदर डोगरा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद कर करके रख दिया है किसानों का हर कदम पर उत्पीड़न किया जा रहा है और गेहूं की लिमिट 300 कुंतल की गई है जो कि किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे गेहूं की लिमिट नहीं बढ़ाई गई तो किसान आंदोलन करेंगे।वही एसएमआ नलिकांत ने कहा है गेहूं की तौल की लिमिट बढ़ेगी जल्द ही यह आदेश आ जाएगा।इस मौके पर विक्की रंधावा, हरप्रीत सिंह निज्जर,जगदीप सिंह,गुरतार सिंह,सिमरन सिंह अड्डा,हरमनप्रीत सिंह,आदि थे।

Also Read- Bajpur : शहर में ई-रिक्शा नहीं चलाने दिए जाएंगे पकड़े गए तो चालान काटेंगे- नरेश चौहान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow