Hardoi: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का सजीव प्रसारण, महिला आरक्षण पर जताई खुशी। 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का

Apr 13, 2026 - 16:28
 0  11
Hardoi: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का सजीव प्रसारण, महिला आरक्षण पर जताई खुशी। 
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का सजीव प्रसारण, महिला आरक्षण पर जताई खुशी। 

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सजीव प्रसारण संपन्न हुआ। जिला कार्यालय पर  भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता के साथ सजीव देखा। कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष  प्रेमवती ने महिला आरक्षण पर भविष्य के फैसले काे लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री का यह निर्णय विकसित भारत की एक मजबूत कड़ी साबित होगा।

कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि वर्ष 2023 में नई संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में पहला कदम उठाया गया था और अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसे प्रभावी रूप से देश में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान का समापन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पास होने से महिलाओं को नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा तथा महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का मजबूती से निर्वहन कर सकेंगी। कहा की यह ऐतिहासिक निर्णय भारतीय लोकतंत्र में नारी शक्ति के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक है। 'संकल्प से सिद्धि' का यह मंत्र महिलाओं को निर्णायक नीति-निर्माता के रूप में स्थापित करता है। लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण सुनिश्चित करना राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे शासन में लैंगिक समानता और ज़मीनी मुद्दों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह कानून नारी के सामर्थ्य पर भरोसे का प्रमाण है।

जिलाध्यक्ष ने नारी शक्ति को समर्पित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को साझा किया। कहा कि सभी कार्यक्रम १५ से २० अप्रैल तक आयोजित होंगे।

* जनपद की प्रत्येक विधानसभाओं में नारी शक्ति सम्मेलन 
* जिला मुख्यालय पर नारी शक्ति पदयात्रा
* जिला मुख्यालय पर नारी शक्ति श्रृंखला
* मिस्ड कॉल अभियान ( मोबाइल नंबर - 9667173333)
* बाइक रैली
* सांस्कृतिक कार्यक्रम
* प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं पॉडकास्ट
* नारी शक्ति मार्च
* नारी शक्ति विजय दौड़
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सौरभ सिंह गौर ने किया। 


कार्यक्रम मे जिला मंत्री नीतू चंद्रा, अदिति कुशवाहा, दीपा विश्वास, रामनंदिनी, नगर मंत्री प्रियंका सिंह, निधि सिंह, बाबी ओमर, निरमा देवी शोभना सिंह, सुहाना जैन, परिषा तिवारी, चेतना शुक्ला, पुष्पा देवी, रीना गुप्ता, अनुपमा सिंह सहित जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, सौरभ गौर, जिला मंत्री निर्देश राजपूत मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया  सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक, मुकुल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदुमन आनंद मिश्रा एवं बड़ी संख्या मे सामजिक महिला कार्यक्रत्री व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा के साथ स्वावलंबन का दिया मंत्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।