Bajpur : शहर में ई-रिक्शा नहीं चलाने दिए जाएंगे पकड़े गए तो चालान काटेंगे- नरेश चौहान
मामला बाजपुर के चीमा कॉलोनी का है, जहाँ किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह कंग की अगुवाई में दर्जनों ई-रिक्शा चालक अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। चालकों का कहना है कि पुलिस शहर के बाहर भी उन्हें पक
बाजपुर में ई-रिक्शा संचालन को लेकर पुलिस और चालकों के बीच चल रहा विवाद अब धरने तक पहुँच गया है। ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस पर बेवजह उत्पीड़न और मरीज को ले जाते समय भी चालान काटने का आरोप लगाते हुए रामराज रोड पर धरना दिया। इस दौरान कोतवाल ने स्पष्ट किया कि शहर के भीतर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई जारी रहेगी, लेकिन शहर के बाहर ई-रिक्शा चलाने पर कोई रोक नहीं है।
मामला बाजपुर के चीमा कॉलोनी का है, जहाँ किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह कंग की अगुवाई में दर्जनों ई-रिक्शा चालक अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। चालकों का कहना है कि पुलिस शहर के बाहर भी उन्हें पकड़ रही है और इमरजेंसी में मरीज को ले जाने पर भी रियायत नहीं दी जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे कोतवाल नरेश चौहान ने चालकों के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी शहर के बाहर ई-रिक्शा पकड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल ने सख्त लहजे में कहा कि शहर के यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए पुराने नियमों का पालन करना अनिवार्य है। रविवार को साप्ताहिक बाजार के दिन ई-रिक्शा चलाने की अनुमति होगी और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए विशेष पास जारी किए गए हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी मरीज को ले जाने वाले ई-रिक्शा को नहीं रोका जाएगा। कोतवाल के अनुसार, पहले 20 ई-रिक्शा को रोटेशन के आधार पर शहर में चलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन चालकों द्वारा नियमों का पालन न करने के कारण फिलहाल रोक लगाई गई है। बेवजह शहर में भीड़ बढ़ाने वाले रिक्शों को पकड़ा जाएगा और उनके चालान काटे जाएंगे।
Also Click : Gonda : अवैध डीईएफ प्लांट का भंडाफोड़, किसानों की अनुदानित यूरिया का हो रहा था काला कारोबार
What's Your Reaction?









