Sambhal : PDA वोटरों पर ‘सिस्टमेटिक कटौती’ का आरोप, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उठाए चुनाव आयोग पर सवाल
बर्क ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि मुस्लिम क्षेत्रों में कम वोट कटे हैं। उल्टा उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग यानी PDA के लोगों के वोट बड़ी संख्या
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मतदाता सूची जारी होने के बाद बड़े आरोप लगाए हैं। भाजपा के गढ़ों में ज्यादा वोट कटने और मुस्लिम बहुल इलाकों में कम कटौती के दावों को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए इसे “सिर्फ एक राजनीतिक हथकंडा” बताया।
बर्क ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि मुस्लिम क्षेत्रों में कम वोट कटे हैं। उल्टा उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग यानी PDA के लोगों के वोट बड़ी संख्या में काटे गए हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों में यह समस्या ज्यादा सामने आई है। सपा सांसद ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लगातार विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल यह संकेत देते हैं कि चुनाव आयोग पर दबाव में काम करने के आरोप लग रहे हैं। बर्क ने कहा, “वोट देना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन जब उसका नाम ही सूची से हटा दिया जाएगा तो वह अपने अधिकार का इस्तेमाल कैसे करेगा?” उन्होंने चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम बड़ी संख्या में काटे गए हैं, उन्हें दोबारा सूची में शामिल किया जाए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।
Also Click : Gonda : अवैध डीईएफ प्लांट का भंडाफोड़, किसानों की अनुदानित यूरिया का हो रहा था काला कारोबार
What's Your Reaction?









