Sambhal : बंगाल चुनाव में सियासी घमासान- बर्क का BJP पर हमला, बोले वोट काटने के लिए रची जा रही साजिश
बर्क ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रही है और विपक्षी वोटों को बांटने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने हुमायूं कबीर जैसे लोगों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता को गुम
हुमायूं कबीर वीडियो विवाद और ओवैसी गठबंधन टूटने पर सपा सांसद का बड़ा बयान, ममता बनर्जी के समर्थन में दिया संदेश
Report : उवैस दानिश, सम्भल
पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी माहौल के बीच सियासत तेज हो गई है। ₹1000 करोड़ की कथित डील से जुड़े वीडियो के सामने आने और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन के टूटने के बाद अब बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बर्क ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रही है और विपक्षी वोटों को बांटने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने हुमायूं कबीर जैसे लोगों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और लोग पहले से ज्यादा जागरूक हैं। सांसद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों, खासकर मुसलमानों के हक और सुरक्षा के लिए काम किया है। बर्क ने दावा किया कि बंगाल की जनता इस बार किसी बहकावे में नहीं आएगी और सच्चाई को समझकर ही वोट करेगी। उन्होंने आगे कहा कि भले ही I.N.D.I.A. गठबंधन में पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हों, लेकिन जनता को एकजुट होकर ममता बनर्जी की सरकार बनाने का समर्थन करना चाहिए, ताकि राज्य में विकास की रफ्तार बनी रहे और सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर रखा जा सके। बंगाल चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है, लेकिन अब नजर इस बात पर है कि जनता किसके दावों पर भरोसा करती है और किसे सत्ता की कुर्सी सौंपती है।
Also Click : Gonda : अवैध डीईएफ प्लांट का भंडाफोड़, किसानों की अनुदानित यूरिया का हो रहा था काला कारोबार
What's Your Reaction?









