Pilibhit : पीलीभीत की बेटी ने योग में किया वैश्विक कीर्तिमान स्थापित, अनुष्का मिश्रा ने 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज कराया नाम

​अनुष्का की इस असाधारण सफलता के पीछे उनके परिवार की योग परंपरा और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने योग की प्रारंभिक शिक्षा अपने चाचा प्रखर मिश्र से प्राप्त की, जो बेसिक शिक्षा विभाग में

Apr 11, 2026 - 21:26
96 Views
Pilibhit : पीलीभीत की बेटी ने योग में किया वैश्विक कीर्तिमान स्थापित, अनुष्का मिश्रा ने 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज कराया नाम
Pilibhit : पीलीभीत की बेटी ने योग में किया वैश्विक कीर्तिमान स्थापित, अनुष्का मिश्रा ने 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज कराया नाम

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

​पीलीभीत : जनपद के ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ग्राम कुकरीखेड़ा की रहने वाली अनुष्का मिश्रा ने योग के क्षेत्र में वैश्विक पटल पर जिले का गौरव बढ़ाया है। देहरादून में आयोजित एक विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान अनुष्का ने 'योग निद्रा आसन' में 35 मिनट तक होल्डिंग टाइम का कठिन लक्ष्य पूर्ण कर अपना नाम 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज कराया। यूनाइटेड किंगडम द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अनुष्का के अद्वितीय प्रदर्शन की सराहना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अनुष्का को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अनुष्का, जो वर्तमान में देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय से योग में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं।अनुष्का की इस असाधारण सफलता के पीछे उनके परिवार की योग परंपरा और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने योग की प्रारंभिक शिक्षा अपने चाचा प्रखर मिश्र से प्राप्त की, जो बेसिक शिक्षा विभाग में पीटीआई के पद पर कार्यरत हैं और स्वयं वर्ष 2009 में राष्ट्रीय स्तर के योग चैंपियन रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रखर मिश्र ने बेंगलुरु के विवेकानंद योग संस्थान में योग गुरु ए.आर. नागेंद्र के सम्मुख प्रदर्शन कर चैंपियनशिप जीती थी। अनुष्का के पिता रविंद्र मिश्र, जो बरेली में व्यवसायी हैं, और उनके चाचा सर्वेंद्र मिश्र, जिनके सानिध्य में उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई, ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।
​इस गौरवशाली अवसर पर अनुष्का के ताऊ और वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र मिश्र सहित मिश्रा परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल पीलीभीत बल्कि पूरे प्रदेश के युवक और युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो भारतीय प्राचीन विद्या 'योग' के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

Also Click : Gonda : अवैध डीईएफ प्लांट का भंडाफोड़, किसानों की अनुदानित यूरिया का हो रहा था काला कारोबार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow