Pilibhit : महाशिवरात्रि पर्व पर गोमती उद्गम तीर्थ स्थल माधोटांडा से संगम स्थल कैथी धाम तक गोमती जीवन यात्रा का हुआ शुभारंभ

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह ने यात्रा के उद्देश्य के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया और कहा "शतरुद्र जी जिस संकल्प के साथ यह लंबी

Feb 15, 2026 - 20:59
 0  16
Pilibhit : महाशिवरात्रि पर्व पर गोमती उद्गम तीर्थ स्थल माधोटांडा से संगम स्थल कैथी धाम तक गोमती जीवन यात्रा का हुआ शुभारंभ
Pilibhit : महाशिवरात्रि पर्व पर गोमती उद्गम तीर्थ स्थल माधोटांडा से संगम स्थल कैथी धाम तक गोमती जीवन यात्रा का हुआ शुभारंभ

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत - उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बहुप्रतीक्षित "गोमती जीवन यात्रा" का आरंभ पीलीभीत के माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल से हुआ।सर्वप्रथम विगत दिवस से चल रही श्रीरामचरित मानस पाठ के समापन और आरती के साथ यज्ञ हुआ। यज्ञ के बाद माता गोमती का पावन जल कलश में भरा गया, इस जल से भरे कलश को "गोमती जीवन यात्रा" में शुभ का प्रतीक मानकर लेकर चला जाएगा और यात्रा के समापन के अवसर पर कैथी महादेव घाट, गंगा - गोमती मिलन स्थल पर भगवान शिव को अर्पित  जाएगा।कलश पूजन के बाद हुई गोष्ठी में यात्रा के पीलीभीत जिले के संयोजक अंशुमन तिवारी ने बताया यह यात्रा गोमती माता की अविरल धारा के प्रयास की यात्रा है, यह यात्रा पीलीभीत की पवित्र भूमि से माता यशवंतरी और भगवान गौरीशंकर से आशीर्वाद लेकर हम आरम्भ कर रहे है और गोमती नदी के पुनर्जीवन की प्रार्थना के साथ आगे बढ़ रहे है।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह ने यात्रा के उद्देश्य के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया और कहा "शतरुद्र जी जिस संकल्प के साथ यह लंबी यात्रा कर रहे है उसके लिए मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं भी देता हूँ और इस संकल्प से स्वयं को जुड़ा हुआ भी महसूस करता हूँ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप  बताया "मेरा जन्म जौनपुर में हुआ जो गोमती माता के किनारे बसा हुआ नगर है, एक दिन मैं नदी पूजन के लिए घाट पर गया, वहां गोमती जी के घाट की दुर्दशा देखकर मेरा मन द्रवित हो गया और मैने गोमती जी के लिए कुछ करने का मन बनाया, जिसके बाद गोमती जी के मार्ग के सभी 14 जिलों में पिछले साल भर में संपर्क किया, लोगो को अपने भाव से जोड़ा और इसकी परिणति स्वरूप आज यह यात्रा मूर्त रूप ले रही है।गोष्ठी को संबोधित करते हुए शतरुद्र जी ने बताया इस माध्यम से यूथ इन एक्शन की एक बड़ी टीम जुड़ी जो नदी की करुण पुकार कहने को मैं ये यात्रा लेकर चल रही है, हमारा उद्देश्य है जनजागरण करना ताकि लोग नदी से जुड़े  और नदियों का पुनरुद्धार हो सके नदियों का पुनरुद्धार जनसहभागिता के बिना संभव नहीं। इस अवसर पर रोटरी पीलीभीत के अध्यक्ष डॉ अनिल सक्सेना जी भी मौजूद रहे और उन्होंने यात्रा को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके बाद यात्रा गोमती माता के ध्वज को लेकर आरंभ हुई, पैदल चलते चलते मार्ग में यात्रा को जय गुरुदेव आश्रम से जुड़े हुए लोगों की सभा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।तत्पश्चात जयप्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय, माधोटांडा के छात्रों के साथ शतरुद्र प्रताप ने नदी को लेकर चर्चा की और नदी संरक्षण की शपथ दिलाई। यात्रा आगे बढ़ते बढ़ते देवीपुरा ग्राम पहुंची जहां नदी संरक्षण के विषय पर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर प्रख्यात कवि संजय पांडे, वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, रोटरी के अध्यक्ष डॉ अनिल सक्सेना, रोटेरियन कपीश अग्रवाल, डॉ अनुरीत सक्सेना, पूनम चंद्रा, अदिति जायसवाल, रूपाली अग्रवाल, गोमती ट्रस्ट के योगेश्वर सिंह, निर्भय सिंह, चक्रवर्धन सिंह, शक्ति सिंह, यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिकेत अनी, प्रत्यूष श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, राज शर्मा, विवेक पटेल, अनुज श्रीवास्तव, गोविंद राठौर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंशुमन तिवारी ने किया और बताया अगले पड़ाव में यात्रा आज पूरनपुर में रात्रि विश्राम कर घाटमपुर के त्रिवेणी घाट पर गोमती पूजन, गोमती ध्वज पूजन करके आगे बढ़ेगी।

You May Read : Sambhal : महाशिवरात्रि पर सम्भल में आस्था का महासागर, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow