Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में 28 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा कबीर मगहर महोत्सव-2026
जिलाधिकारी ने बताया कि हर दिन के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। 28 जनवरी को शाम 7:30 बजे से रात 11 बजे तक भजन गायक अनूप जलोटा भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। 29 जन
संत कबीर नगर के मगहर में संत कबीर की निर्वाण स्थली पर 28 जनवरी से 2 फरवरी तक छह दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि हर दिन के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। 28 जनवरी को शाम 7:30 बजे से रात 11 बजे तक भजन गायक अनूप जलोटा भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। 29 जनवरी को शाम 6:30 बजे से रात 11 बजे तक कवि सम्मेलन और मुशायरा होगा। 30 जनवरी को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव अपराह्न 1 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।
31 जनवरी को शाम 6:30 से 8:30 बजे तक इंडियन आइडल फेम कुलदीप चौहान और टीप की प्रस्तुति होगी, जबकि रात 8:30 से 11 बजे तक गायक रूपेश मिश्र गाएंगे। 1 फरवरी को भोजपुरी नाइट में रात 7:30 से 11 बजे तक भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का कार्यक्रम होगा। 2 फरवरी को शाम 6:30 से 8:30 बजे तक ग़ज़ल गायक कमाल खान और रात 8 बजे से 11 बजे तक “एक शाम पुरानी यादों के नाम” में अल्ताफ राजा और उनकी टीम प्रस्तुति देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि संत कबीर की पावन भूमि पर होने वाला यह महोत्सव लोगों को स्वच्छता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देगा तथा कबीर के विचारों से प्रेरणा मिलेगी।
What's Your Reaction?











