Sitapur : नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर का नया आधिकारिक वेब पोर्टल शुरू

नैमिषारण्य एक प्राचीन तीर्थ स्थल है। यहां मां ललिता देवी का शक्तिपीठ स्थित है, जो 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मंदिर की सुंदर वास्तुकला भक्तों को बहुत आकर्षि

Jan 21, 2026 - 21:40
74 Views
Sitapur : नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर का नया आधिकारिक वेब पोर्टल शुरू
Sitapur : नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर का नया आधिकारिक वेब पोर्टल शुरू

रिपोर्ट : सुरेंद्र मोठी INA News Neemsar

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर का नया आधिकारिक वेब पोर्टल शुरू किया गया। इस मौके पर जिला न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने सबसे पहले मंदिर में प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री और अटल बिहारी शास्त्री की मौजूदगी में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने वेब पोर्टल का उद्घाटन किया।इस पोर्टल के शुरू होने से भक्त अब घर बैठे मंदिर की विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इसमें यज्ञशाला में सहयोग, रोजाना भोग, त्योहारों की जानकारी, ऑनलाइन दर्शन, आरती, पूजन, मुंडन, दान, भंडारा और जागरण जैसी बुकिंग शामिल है। नीचे दिए गये लिंक पर जाकर ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है-

https://lalitadevitemple.gogetastore.com

देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालु किसी भी समय सुरक्षित तरीके से दान और सहयोग दे सकेंगे। मंदिर की सभी गतिविधियों और तीर्थ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी यहां उपलब्ध रहेंगी।नैमिषारण्य एक प्राचीन तीर्थ स्थल है। यहां मां ललिता देवी का शक्तिपीठ स्थित है, जो 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मंदिर की सुंदर वास्तुकला भक्तों को बहुत आकर्षित करती है। यहां चक्रकुंड, व्यास गद्दी, सुत गद्दी जैसे अन्य धार्मिक स्थल भी हैं। हर रोज सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। खासकर अमावस्या और नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।इस अवसर पर इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक इरेश पांडे, अपर जिला जज भागीरथ वर्मा, ज्ञान प्रकाश, मेहेंद्र सिंह, शैलेंद्र वर्मा, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार, नेहा त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, भास्कर शास्त्री, राहुल सिंह और मंदिर के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow