Kanpur : एसआईआर ड्राफ्ट रोल में फॉर्म 6 बीएलओ ने फार्म भरवा उनकी सूची सपा को दिए जाने की मांग

उन्होंने बताया कि 6 नवंबर 2025 को विधानसभा में सपा ने एसआईआर से 9 लाख वोट कटने की आशंका जताई थी, जो 7 जनवरी 2026 को सही साबित हुई। अध्यक्ष ने चुना

Jan 9, 2026 - 22:14
 0  18
Kanpur : एसआईआर ड्राफ्ट रोल में फॉर्म 6 बीएलओ ने फार्म भरवा उनकी सूची सपा को दिए जाने की मांग
Kanpur : एसआईआर ड्राफ्ट रोल में फॉर्म 6 बीएलओ ने फार्म भरवा उनकी सूची सपा को दिए जाने की मांग

कानपुर में समाजवादी पार्टी महानगर की पीडीए प्रहरियों की आकस्मिक बैठक महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया। अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पीडीए प्रहरियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में शहर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बड़ा काम किया। उन्होंने फर्जी वोटर, डुप्लीकेट वोटर और मृतकों के नामों की पहचान की, जिससे भाजपा द्वारा वोट बढ़ाने के गलत प्रयास रुके हैं। पार्टी अब फॉर्म 6 का गहन अध्ययन कर रही है।

उन्होंने बताया कि 6 नवंबर 2025 को विधानसभा में सपा ने एसआईआर से 9 लाख वोट कटने की आशंका जताई थी, जो 7 जनवरी 2026 को सही साबित हुई। अध्यक्ष ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर बीएलओ द्वारा भरे फॉर्म 6 की सूची मांगी है ताकि तथ्यों का मंथन कर सपा को अवगत कराया जा सके। पीडीए प्रहरियों ने पार्टी को इस संबंध में जानकारी दी है।

अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सपा पीडीए ने 2025 में नकली दवाएं, दूषित पानी, कागज पर जीएसटी, महंगी किताबें, खान-पान में मिलावट, बढ़ता हाउस टैक्स, जल संस्थान की गुणवत्ता में कमी, मलिन बस्तियों की समस्याएं और सड़कों पर 5000 गड्ढे जैसे मुद्दे उठाकर भाजपा को कड़ी चुनौती दी। इनसे जनता में असंतोष बढ़ा है। 2027 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए जनता एकजुट होकर बेरोजगारी और महंगाई पर ध्यान केंद्रित कर परिवर्तन का संदेश देगी। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव के के शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी, आनंद शुक्ला, महेंद्र सिंह, रजत मिश्रा, कीर्ति अग्निहोत्री, गुड्डू यादव, एहसास बॉबी, मो आकिल, जस्वेंद्र निषाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow