Kanpur : बौद्ध समुदाय की महिलाओं ने दिखायी इन्सायिनत की मिसाल

शव यात्रा में हे मानव तू मुख से बोल बुद्धम् शरणम् गच्छामि धम्मम् शरणम् गच्छामि संघन् शरणम् गच्छामि का उच्चारण करते हुए शव यात्रा को अन्तिम विदाई दी गयी। महिलाओं

Jan 9, 2026 - 22:12
 0  138
Kanpur : बौद्ध समुदाय की महिलाओं ने दिखायी इन्सायिनत की मिसाल
Kanpur : बौद्ध समुदाय की महिलाओं ने दिखायी इन्सायिनत की मिसाल

कानपुर : समाज कल्याण सेवा समिति सचिव धनीराम पैंथर की अध्यक्षता में पांच दिवसीय कन्धादान अभियान के अन्तिम दिन । लावारिशों व उनके बिछड़े दुखी परिजनों के आत्म शान्ति के लिये तथागत गौतम बुद्ध व ईश्वर से प्रार्थना की और उनके कदम बढ़ चले कन्धादान के लिये। कन्धा दानियों में महिलाओं ने भी बढ़ चड़ कर हिस्सा लिया और शवों पर पुरूषों द्वारा फूलों की वर्षा की पोस्टमार्टम से एक किलोमीटर की दूरी तक सड़क फूलों से पटी रही। विगत दिन की भाँति आज भी सड़क पर हुजूम लगा रहा।शव यात्रा में हे मानव तू मुख से बोल बुद्धम् शरणम् गच्छामि धम्मम् शरणम् गच्छामि संघन् शरणम् गच्छामि का उच्चारण करते हुए शव यात्रा को अन्तिम विदाई दी गयी। महिलाओं द्वारा दिये जा रहे कन्धादान अभियान में एक दूसरे कन्धा बदलते नजर आयीं। इस मौके पर शव यात्रा में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए समिति के सचिव धनीराम पैंथर ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी धर्मों के लोग इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। हमारा मकसद यही है कि जाति धर्म का बन्धन तोड़ो इन्सानियत से नाता जोड़ो। विगत 17 वर्षों से हम गंगा को प्रदूषण से बचा रहे है। वर्तमान में हम 16700 लावारिश शवों का ससम्मान अन्तिम संस्कार कराया जा चुका।

हमने इस मुहिम को न चलाया होता तो इतनी लाशों को गंगा में बहाया जाता और गंगा को प्रदूषित किया गया होता। आइये हम सब मिलकर इस मुहिम को और साकार रूप में अग्रसर करने का बीड़ा उठाये। मनीषा पैंथर बबली गौतम सुधा गौतम सरोज गौतम पिंकी चड्ढा आरती राव नीलू खन्ना समाजसेवी सुधा गौतम,डां महादेव,पास्टर जितेंद्र सिंह पास्टर ए,बी सिह चंदन निषाद हरिओम खन्ना,रमेश बुद्धाचार्य सजावट रामनाथ राधेश्याम भारती उर्मिला राजपूत मुन्ना पहलवान,एडवोकेट विजय सागर,आदि लोग रहे।

Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow