Hardoi: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाया होलिकोत्सव, बांटी खुशियां और उपहार।

होली के पावन अवसर पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा ग्रामसभा गुलरी पुरवा में जरूरतमंद बच्चों के साथ रंगारंग होलिकोत्सव कार्यक्रम

By INA News Desk
Mar 2, 2026 - 16:08
58 Views
Hardoi: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाया होलिकोत्सव, बांटी खुशियां और उपहार।
कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाया होलिकोत्सव, बांटी खुशियां और उपहार।

हरदोई: होली के पावन अवसर पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा ग्रामसभा गुलरी पुरवा में जरूरतमंद बच्चों के साथ रंगारंग होलिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्थान की टीम ने बच्चों के साथ पारंपरिक तरीके से रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई और उन्हें पिचकारी, गुलाल, चिप्स, बिस्किट, पापड़ सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें त्योहार की खुशियों से जोड़ना रहा।

संस्थान पदाधिकारियों ने सभी ग्रामवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं और बच्चों में उत्साह व आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। इस अवसर पर आभाष कुमार, गौरव ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, नितिन, श्याम चंदेल, सोहन, हिमांशु गौतम, शिरीष राजवंशी, हर्ष सिंह और सूरज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow