दुबई में फ्लाइट रद्द: इटारसी के सराफा व्यापारी के बेटे-बहू फंसे, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार। 

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव का असर अब आम नागरिकों पर भी पड़ने लगा है। इटारसी के सराफा व्यापारी परिवार के बेटे

By INA News Desk
Mar 2, 2026 - 15:56
40 Views
दुबई में फ्लाइट रद्द: इटारसी के सराफा व्यापारी के बेटे-बहू फंसे, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार। 
दुबई में फ्लाइट रद्द: इटारसी के सराफा व्यापारी के बेटे-बहू फंसे, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार। 

इटारसी/दुबई। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव का असर अब आम नागरिकों पर भी पड़ने लगा है। इटारसी के सराफा व्यापारी परिवार के बेटे और बहू दुबई में फ्लाइट रद्द होने के कारण फंस गए हैं, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है।

खंडेलवाल ज्वैलर्स के संचालक एवं व्यवसायी सुनील खंडेलवाल और गायिका अनीता खंडेलवाल ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी बेटी अपूर्वा खंडेलवाल का विवाह दुबई निवासी अंकित जैन से हुआ था। इसी दौरान उनका बेटा कुशल खंडेलवाल और बहू राशि खंडेलवाल बेटी-दामाद से मिलने और घूमने के उद्देश्य से 20 फरवरी को दुबई पहुंचे थे।

परिजनों के अनुसार, 28 फरवरी को दोनों भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार भी हो गए थे और टेक-ऑफ की तैयारी चल रही थी। उसी समय परिवार को फोन पर जानकारी मिली कि वे शाम तक भारत पहुंच जाएंगे, लेकिन कुछ देर बाद सूचना मिली कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों से फ्लाइट टेक-ऑफ नहीं हो सकी तथा कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। तब से दोनों दुबई में ही रुके हुए हैं और नई उड़ान का इंतजार कर रहे हैं।

अनीता खंडेलवाल ने भावुक होते हुए कहा कि एक मां के रूप में यह स्थिति बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने भारत सरकार से विनम्र अपील की है कि विदेशों में फंसे उनके बच्चों सहित सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी लोग सुरक्षित रहें और जल्द अपने परिवारों के बीच भारत लौटें।

Also Read- Lucknow: यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement