Lucknow: अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की समीक्षा बैठक, 8 मार्च तक विद्यालयों में छात्राओं के अलग शौचालय के निर्देश। 

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने गुरुवार को मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं

By INA News Desk
Feb 27, 2026 - 11:17
175 Views
Lucknow: अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की समीक्षा बैठक, 8 मार्च तक विद्यालयों में छात्राओं के अलग शौचालय के निर्देश। 
अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की समीक्षा बैठक, 8 मार्च तक विद्यालयों में छात्राओं के अलग शौचालय के निर्देश। 
  • परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाओं, पीएम श्री योजना और पोषण व्यवस्था पर विशेष जोर
  • समग्र शिक्षा, सहायक उपकरण वितरण और स्मार्ट क्लास उपयोग की गई समीक्षा
  • आधारभूत सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

लखनऊ: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने गुरुवार को मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में परिषदीय विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी शैक्षिक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में 8 मार्च तक छात्राओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में गतिविधियों को तेजी से लागू करने तथा आगामी दिनों में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं के सुचारु आयोजन की तैयारी करने को कहा।

उन्होंने पीएम पोषण योजना के अंतर्गत नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था बनाए रखने, समग्र शिक्षा के अंतर्गत केजीबीवी, निर्माण कार्य, प्री-प्राइमरी शिक्षा, बाल वाटिका और शिक्षण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरणों का वितरण भी समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति, ढुलाई और समय से वितरण की तैयारी, विद्यालयों में फर्नीचर की उपलब्धता, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के उपयोग और अनुश्रवण को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और सभी अधिकारी समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Also Read- Lucknow: स्किल हब' बनेगा उत्तर प्रदेश, 'कौशल कनेक्ट सेल' से युवाओं को सीधे मिलेगा रोजगार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow