Moradabad : स्वर्ण समाज ने यूजीसी नियमों के विरोध में किया प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यूजीसी के नियम तुरंत वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि इन नियमों में सिर्फ एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों को संरक्षण दिया गया है जो गलत है। सबसे बड़ी

Jan 29, 2026 - 23:41
 0  22
Moradabad : स्वर्ण समाज ने यूजीसी नियमों के विरोध में किया प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
Moradabad : स्वर्ण समाज ने यूजीसी नियमों के विरोध में किया प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

मुरादाबाद में स्वर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सिविल लाइन के अंबेडकर पार्क में हजारों लोग जमा हुए। पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वर्ण समाज के बैनर लेकर जुलूस में निकले और यूजीसी गो बैक के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यूजीसी के नियम तुरंत वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि इन नियमों में सिर्फ एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों को संरक्षण दिया गया है जो गलत है। सबसे बड़ी समस्या यह बताई गई कि यदि एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग का छात्र सामान्य जाति के छात्र पर झूठा आरोप लगाकर शिकायत कर दे तो सामान्य छात्र को तुरंत दोषी मानकर कार्रवाई होगी जो संविधान के समानता के सिद्धांत का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियम वापस नहीं लिए गए तो देशव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन खत्म होने के बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाने का फैसला सुनाया तो स्वर्ण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और आभार जताया। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, सर्व ब्राह्मण महासभा, मुरादाबाद ब्राह्मण वेलफेयर सोसायटी, कायस्थ महासभा, क्षत्रिय महासभा, अग्रवाल महासभा और स्वर्ण आर्मी जैसे संगठनों के हजारों लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : कानून व्यवस्था मजबूत करने को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सम्भल जनपद में 37 का तबादला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow