Bajpur: भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बारात घर की चार दिवारी का नारियल तोड़कर किया शिलान्यास। 

ग्राम रतनपुरा के ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग मुख्यमंत्री द्वारा सुनी गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 55 लख रुपए स्वीकृत

By INA News Desk
Mar 11, 2026 - 16:40
51 Views
Bajpur: भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बारात घर की चार दिवारी का नारियल तोड़कर किया शिलान्यास। 
भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बारात घर की चार दिवारी का नारियल तोड़कर किया शिलान्यास। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम रतनपुरा के ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग मुख्यमंत्री द्वारा सुनी गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 55 लख रुपए स्वीकृत किए गए। पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार व गन्ना राज्य दर्जा मंत्री मनजीत सिंह राजू ने संयुक्त रूप से भीमराव अंबेडकर की मूर्ति एवं बारात घर की चार दिवारी का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। पूर्व राज्य ऊर्जा मंत्री राजेश कुमार ने बताया। 

विधानसभा के ग्राम रतनपुरा में बाबा साहब अंबेडकर जी के पार्क एवं भवन निर्माण के लिए संघर्ष के बाद सरकार द्वारा जमीन मिली जिस पर लगभग 55 लाख रुपए बजट की स्वीकृति मिलने पर बारात घर व चार दिवारी एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की भव्य प्रतिमा लगेगी आज ग्रामीण वासियो के साथ मिलकर पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण परसों से संघर्ष कर रहे थे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आज उनकी मांग को पूरा कर दिया है। श्री राजेश कुमार ने कहा की बाबा साहब जी की यहां पर बहुत सुंदर प्रतिमा एवं बारात घर बनेगा जो आप सब ग्रामीण वासियों के काम आएगा हमने बहुत लड़ाई लड़कर इस जमीन व बजट को पास करवाया जिसकी आपके द्वारा विगत वर्षों से मांग भी थी हो आज पूरी हुई है।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री मंजीत सिंह राजू,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह,रामावतार पंडित,मुन्नू सिंह,यशपाल सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता,राजेश सैनी,टिंकू तोमर,डॉक्टर अजीत मलिक,धर्मपाल, प्रेमलाल,कृष्ण कुमार,रितु अग्रवाल,तेजवीर चौधरी,शमशाद,जुनैद हुसैन, पॉल कश्यप आदि ग्रामीण वासी मौजूद थे। 

Also Read- Udham Singh Nagar : मंडल आयुक्त दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow